Uttar Pradesh

26जून को जलपुरुष राजेन्द्र सिंह का आगमन 

–जलवायु परिवर्तन एवं नदी संरक्षण अभियान कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे जलपुरुष राजेन्द्र सिंह

–गांव -गांव शहर जन-जन से जनसंपर्क स्थापित कर रहें सामाजिक कार्यकर्ता

गाजीपुर (उप्र)। जलवायु परिवर्तन एवं नदी संरक्षण जनचेतना अभियान के तहत रेमनमैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित पर्यावरणविद् राजेन्द्र सिंह (जलपुरुष)बतौर मुख्य अतिथि के रूप में द ईडेन पैलेस आलमपट्टी बलिया रोड़ गाजीपुर आगमन हो रहा है। जिसके लिए जल बिरादरी उप्र,जल जन जोड़ों अभियान उप्र,नेशनल एसोसिएशन फार इकोलॉजिक कंसर्न (नैक) व ग्राम विकास संस्थान , गाजीपुर से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता गांव-गांव शहर जन जन से मिलकर अभियान को गति देने में दिन रात एक किए हुए हैं।

 

संवाददाता से बातचीत में कार्यकर्ताओं ने बताया कि दुनिया में दर्जनों युद्ध अब जल व हरियाली के लिए चल रहे हैं। असंतुलित विकास हमारी नदियों और हरियाली को दिनों-दिन लीलता जा रहा है और आकाश धधक उठे हैं । परिणामस्वरूप हमें भीषण गर्मी और प्रचंड ताप का सामना करना पड़ रहा है । ऐसे में जलवायु परिवर्तनों के कारणों को समझना – समझना , प्रकृति संरक्षण के लिए जल संरक्षण पर बल देना साथ ही संगठित होकर भूजल संरक्षण के लिए सत्याग्रह करने से ही साधना , साधनों की शुद्धि तथा पर्यावरण दिवस मनाने की सार्थकता सिद्ध हो सकती है ।

 

कार्यक्रम की सफलता को लेकर मुख्य रूप से फरीद आलम ,शमीम अब्बासी,तारिक अब्बासी,नज्जमुसाकिब अब्बासी, ईश्वर चंद्र,माधव कृष्ण, नंदलाल गुप्ता, ओमप्रकाश, अरुण,वसीम अब्बासी, समावेशी साथी प्रेम शंकर पाण्डेय, बृजभूषण सिंह,अच्छेलाल मौर्या,जनक कुशवाहा,उमेश श्रीवास्तव,सागर कुशवाहा ,प्रभुनाथ पाण्डेय, नंदलाल गुप्ता कुतुबुद्दीन सिद्दकी आदि दर्जनों लोग जनसंपर्क में लगे हुए हैं।

Back to top button