Latest News
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पास शांति नगर कॉलोनी में विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ वृक्षारोपण

कासिमाबाद। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के समीप स्थित शांति नगर कॉलोनी, कासिमाबाद में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कॉलोनी परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए।
कार्यक्रम में स्थानीय युवाओं एवं लोगों उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन में युवा साथियों और स्थानीय लोगों का विशेष सहयोग रहा। सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण के निर्माण के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया।


