Latest News

करीमुद्दीनपुर के नए इंचार्ज बने राजनारायण

गाज़ीपुर-जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने की कवायद के तहत पुलिस अधीक्षक डॉ. इरज राजा ने बुधवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। एसपी ने जनहित और बेहतर पुलिसिंग के उद्देश्य से 6 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए तत्काल प्रभाव से नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं।

बुधवार को जारी आदेश में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि सभी संबंधित अधिकारी तत्काल प्रभाव से अपना कार्यभार ग्रहण करें और आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करें।

जारी सूची के अनुसार, निरीक्षक राजेश कुमार को प्रभारी निरीक्षक थाना सैदपुर के पद से हटाकर प्रभारी निरीक्षक थाना कासिमाबाद नियुक्त किया गया है। कासिमाबाद जैसे संवेदनशील क्षेत्र में उनकी तैनाती को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

वहीं निरीक्षक राजनारायण को थाना करीमुद्दीनपुर की कमान सौंपी गई है, जबकि पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक अनिल कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना सैदपुर बनाया गया है।

नगसर और बरेसर में अदला-बदली

पुलिस विभाग की इस तबादला सूची में नगसर और बरेसर थानों में भी बदलाव किया गया है।

उपनिरीक्षक धीरेन्द्र कुमार सोनकर को थानाध्यक्ष बरेसर से हटाकर थानाध्यक्ष नगसर बनाया गया है। वहीं उपनिरीक्षक ओम प्रकाश को थानाध्यक्ष नगसर से थानाध्यक्ष बरेसर भेजा गया है।

इसके अलावा उपनिरीक्षक रमेश कुमार को थानाध्यक्ष करीमुद्दीनपुर के पद से हटाकर वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना मरदह की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

एसपी कार्यालय की ओर से स्पष्ट किया गया है कि सभी अधिकारी तत्काल अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करेंगे।

 

क्र.सं.| नाम| पूर्व तैनाती| नई तैनाती
1| निरीक्षक राजनारायण| कासिमाबाद | प्रभारी निरीक्षक, करीमुद्दीनपुर
2| निरीक्षक राजेश कुमार| प्रभारी निरीक्षक, सैदपुर| प्रभारी निरीक्षक, कासिमाबाद
3| निरीक्षक अनिल कुमार सिंह| पुलिस लाइन| प्रभारी निरीक्षक, सैदपुर
4| उपनिरीक्षक धीरेन्द्र कुमार सोनकर| थानाध्यक्ष, बरेसर| थानाध्यक्ष, नगसर
5| उपनिरीक्षक ओम प्रकाश| थानाध्यक्ष, नगसर| थानाध्यक्ष, बरेसर
6| उपनिरीक्षक रमेश कुमार| थानाध्यक्ष, करीमुद्दीनपुर| वरिष्ठ उपनिरीक्षक, मरदह

गाजीपुर पुलिस अधीक्षक डॉ. इरज राजा लगातार कानून व्यवस्था को लेकर सक्रिय नजर आ रहे हैं। अपराध नियंत्रण, थाना स्तर पर जवाबदेही तय करने और पुलिसिंग को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से समय-समय पर अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया जा रहा है।

कासिमाबाद, सैदपुर और करीमुद्दीनपुर जैसे महत्वपूर्ण थानों में नए चेहरों की तैनाती यह संकेत देती है कि पुलिस कप्तान किसी भी स्तर पर शिथिलता के पक्षधर नहीं हैं।

“पुलिस महकमे में आज फिर तबादला एक्सप्रेस दौड़ गई। एसपी डॉ. इरज राजा ने साफ संदेश दिया है कि कानून व्यवस्था से समझौता नहीं होगा। कासिमाबाद से लेकर नगसर और सैदपुर तक नए चेहरे मैदान में उतर चुके हैं। आदेश भी साफ है—तत्काल चार्ज लो और काम शुरू करो। अब जनता की निगाह नए थानेदारों की कार्यशैली पर रहेगी।

Related Articles

Back to top button