कृपाशंकर सिंह स्वदेशी जागरण मंच काशी प्रांत के संगठक,सुजीत कुमार सिंह जिला संयोजक,व अभिषेक सिंह मिन्टू बने जिला प्रमुख युवा गाज़ीपुर

गाजीपुर-कृपा शंकर सिंह को स्वदेशी जागरण मंच का काशी प्रांत संगठक एवं सुजीत कुमार सिंह को जिला संयोजक तथा अभिषेक सिंह मिन्टू (पूर्व प्रधान)को स्वदेशी जागरण मंच का जिला युवा प्रमुख गाजीपुर बनाया गया।राष्ट्रीय सह संगठक श्री सतीश जी के अनुमोदन पर अखिल भारतीय सह संयोजक डॉक्टर राजीव जी द्वारा दायित्व की घोषणा किया गया।
इसके पहले कृपा शंकर सिंह का दायित्व काशी प्रांत के सह संयोजक का था। दायित्व परिवर्तन के बाद उन्होंने कहा कि जो हमारे वरिष्ठ जन के द्वारा दायित्व दिया गया है उसे ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन किया जाएगा। गाजीपुर जिले में कई नई बड़े दायित्व मिलने से जिले के स्वदेशी जागरण मंच के कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है इससे जनपद वासियों सहित अन्य जनपदों को स्वदेशी अपनाने एवं उपयोग में लाने और प्रचार प्रसार में गति मिलेगी।
वीर बहादुर सिंह विश्वविद्यालय जौनपुर में दो दिवसीय प्रांतीय विचार वर्ग में यह घोषणा की गई।इन विभुतियों को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभचिंतकों द्बारा मोबाईल फोन,एवं फेसबुक के द्बारा बधाईयों का तांता लगा है। बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से शिवप्रताप सिंह छोटू,प्रसून सिंह,दीपक उपाध्याय,आषुतोष सिंह दीपक,पवन सिंह,आलोक पाण्डेय,विवेक सिंह,स्वदेश सिंह,दीपक सिंह बघेल, कार्तिक सिंह,शिवम सिंह,विवेक राय चन्दन, उत्कर्ष राय,पवन यादव,शैलेश यादव, अरविंद सिंह अध्यापक,कुंवर रूपेश सिंह,मन्नू शर्मा,ओमप्रकाश सिंह,रमेश यादव,दिनेश यादव,संतोष यादव,रवि यादव,रमेश चौधरी प्रधान,आदि लोगों ने बधाई दिया।



