Latest News

सत्यदेव डिग्री कालेज फदनपुर बोरसिया मे पर्यावरण दिवस और माननीय मुख्यमंत्री पूज्य महाराज योगी आदित्यनाथ जी का जन्मदिन मना.

गाजीपुर-स्वच्छ पर्यावरण, हरित विकास और सुरक्षित भविष्य के संकल्प के साथ विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं,आइए, प्रकृति संरक्षण, जल संवर्धन, वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संतुलन के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, स्वस्थ एवं समृद्ध पर्यावरण के निर्माण में सहभागी बनें।

सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस गाजीपुर के नेतृत्व में सदैव से पर्यावरण जागरूकता का अभियान और शहीदों के सम्मान में अनेक तरह के कार्यक्रम आयोजित होते रहे हैं ।
आज माननीय मुख्यमंत्री जी के जन्मदिन पर पूजा पाठ के बाद, पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर आम का वृक्ष लगाकर सामाजिक रूप से इन शिक्षा संस्थानों की ओर से संदेश देने का कार्य किया गया कि, जीवन को बचाने के लिए ,वृक्ष कितने महत्वपूर्ण हैं ।

 

जन्मदिन हम तभी मना पाएंगे लोगों का जब हमारे पास हरियाली होगी। हमारे पास जल होगा ।
हमारे पास शुद्ध वातावरण होगा। इन्हीं संकल्पों के साथ सभी लोगों ने आज माननीय मुख्यमंत्री जी के जन्मदिन को वृक्ष दिवस पेड़ दिवस या पर्यावरण दिवस के रूप में मनाने का संकल्प लिया।

 

पेड़ लगाना उसकी सुरक्षा करना उसे तैयार करना ,यह सब कुछ के निर्भरता मनुष्य पर होती है। हम सबको इस और भी ध्यान देना चाहिए।आज के शुभ अवसर पर परमपिता परमेश्वर से गुरु गोरखनाथ से माननीय मुख्यमंत्री जी के जन्मदिन के लिए सुखद स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के लिए हम सभी प्रार्थनाकरते हैं।

Related Articles

Back to top button