Ghazipur News

ब्यूरो चीफ सत्येन्द्र नाथ शुक्ला को पत्रकारों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

 

करीमुद्दीनपुर (गाजीपुर) । क्षेत्रीय पत्रकार बंधुओं की आवश्यक बैठक दुबिहा मोड़ पर वरिष्ठ पत्रकार विजय शंकर तिवारी की अध्यक्षता में हुई जिसमें जनपद के वरिष्ठ पत्रकार ‘आज’ हिन्दी दैनिक  अखबार के गाजीपुर के  ब्यूरो चीफ  सत्येन्द्र नाथ शुक्ल के आकस्मिक निधन पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रहकर गतात्मा की शान्ति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की गयी।

 

इस अवसर पर वक्ताओं ने श्री शुक्ल  को एक  मृदुभाषी ,कर्मठ, निर्भिक व साहसी पत्रकार बताते हुए कहा कि उनके आकस्मिक निधन से गाजीपुर पत्रकारिता जगत की  अपूर्णीय क्षति हुई है । बैठक में डॉ0 बृजानन्द तिवारी, आशुतोष राय, ओमप्रकाश पाण्डेय, अवनीश राय, रामचन्द्र सिंह, यशवंत सिंह, घनश्याम वर्मा, संजय पाण्डेय, अभिषेक पाण्डेय, कमलेश सिंह यादव, इन्द्रसेन, धनञ्जय कुमार, अशोक कुमार उर्फ मुन्ना शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button