ब्यूरो चीफ सत्येन्द्र नाथ शुक्ल निर्भिक एवं साहसी पत्रकार थे उनके निधन से अपूर्णीय क्षति हुई है-भा0ब्राह्राण समिति

गाजीपुर । भारतीय ब्राह्मण समिति की आवश्यक बैठक गाजीपुर प्रकाश नगर स्थित कैम्प कार्यालय में समिति अध्यक्ष विजय शंकर तिवारी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें समिति सदस्यों द्वारा समिति केंद्रीय कार्यकारिणीसमिति सदस्य एवं ‘आज’ हिन्दी दैनिक अखबार के गाजीपुर के ब्यूरो चीफ पं0 सत्येन्द्र नाथ शुक्ल के आकस्मिक निधन पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रहकर गतात्मा की शान्ति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की गयी।
इस अवसर पर वक्ताओं ने श्री शुक्ल को एक मृदुभाषी ,कर्मठ, निर्भिक व साहसी पत्रकार बताते हुए कहा कि उनके आकस्मिक निधन से गाजीपुर पत्रकारिता जगत एवं भारतीय ब्राह्मण समिति की अपूर्णीय क्षति हुई है। इस बैठक में दिनेश पाण्डेय, धर्मेंद्र मिश्र, सुरेश उपाध्याय, अशोक मिश्र,गौतम मिश्र, संजय दुबे, ओमप्रकाश चौबे, सतीश उपाध्याय, सतीश तिवारी, देवेन्द्र पाण्डेय, शशिधर उपाध्याय, राकेश पाण्डेय, गिरीश कुमार पाण्डेय, शेषनाथ दुबे, रामकेश पाण्डेय, रंगनाथ दुबे,अजय तिवारी, श्रीराम तिवारी सहित दर्जनों ब्राह्मण बन्धु उपस्थित रहे । बैठक का संचालन समिति महामंत्री अशोक कुमार मिश्र ने की ।



