करीमुद्दीनपुरःहरिवंश बिंद के कातिल गये जेल
होली के दिन डांस को लेकर हुआ था विवाद.
–ईलाज के दौरान जिला अस्पताल मे रविवार की देर शाम हो गयी मौत.
गाजीपुर–करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के खडहरा गाँव के बिन्दवलियाँ बस्ती मे रविवार की रात्री की सन्नाटे मे पुलिस के बुटो की खटपट की आवाज से सहम कर ग्रामीणो की निंद खुल जा रही थी केवल पिडित के परिजनो के घर से रोने की आवाज दुर दराज तक सुनाई दे रही थी सोमवार की सुबह तक गाँव की गलिया बिल्कुल शान्त थी कोई किसी से बात नही कर रहा था सभी लोग अपने अपने घरो मे बैठे हुये थे। पिडित के परिजन के घर की महिलाये रोते रोते बेसुध होकर पडी हुयी थी और आरोपियो को सजा दिलाने की बात कर रही थी।
शुक्रवार को होली के दिन खडहरा गाँव के बिन्दवलिया बिन्द बस्ती मे घुरी बिन्द और उमा बिन्द के लडको मे डान्स करने को लेकर मारपीट हुयी थी जिसमे कई लोग घायल हुये थे बस्ती के हरिवंश बिंद उम्र 90बर्ष की गंभीर चोट लगने के कारण उन्हे जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया जहा इलाज के दौरान रविवार की देर शाम मौत हो गयी।
मौत की सुचना मिलते ही करीमुद्दीनपुर पुलिस के साथ ग्रामीण पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुच कर परिजनो से जानकारी लिये। तथा आरोपियो को शिघ्र गिरफ्तार करने का आदेश दिये। पुलिस ने मृतक के पुत्र घुरी बिन्द की तहरीर पर ग्राम प्रधान अभिमन्यु बिन्द सहित सात नामजद तथा तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।इस सम्बंध मे थानाध्यक्ष करीमुद्दीनपुर बिरेन्द्र कुमार ने बताया की मृतक के पुत्र घुरी बिंद की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आठ आरोपियो मे से सात आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया।



